फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: इसे कहते हैं भरोसे का गला घोंटना...रिश्तेदार ने युवक के संग किया ऐसा विश्वासघात, अब तक सदमे में है वो

Mon, 08 Sep 2025 08:45 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में युवक को रिश्तेदार ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। बेहोशी की स्थिति में उसके मोबाइल से फिंगरप्रिंट से बैंक खाते का उपयोग कर 87 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए।
विज्ञापन
युवक सांकेतिक फोटो - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने के बाद उनके रिश्तेदार ने खाते से 87 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित ने मामले में कोर्ट से न्याय की गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने एक नामजद समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


 
Trending Videos

पुष्पांजलि उपवन के रहने वाले राजकुमार शर्मा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि कोतवाली के जनकपुरी निवासी पवन शर्मा उनके रिश्तेदार हैं। 18 फरवरी को पवन ने उनके पास फोन किया और कहा कि एक रिश्तेदार आए हैं और यहां एक होटल में ठहरे हुए हैं। इतनी बात कहने के बाद पवन ने उन्हें भी होटल बुला लिया और तीनों ने पार्टी की। आरोप है कि इसी दौरान पवन व उसके रिश्तेदार ने उन्हें कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। जब वह अचेत होकर जमीन पर गिर गए, तो उनके मोबाइल का फिंगर प्रिंट के माध्यम से लॉक खोल लिया और यूपीआई से 87 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए गए।
विज्ञापन

बेहोशी की हालात में ही छोड़कर दोनों वहां से भाग गए। सुबह होश आने के बाद जब उन्होंने अपना मोबाइल चेक किया तो खाते से रकम गायब मिली। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। परेशान होकर पीड़ित ने न्याय के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। सीओ श्वेता वर्मा ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें