फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब तैयार, बस नेताजी के आदेश का इंतजार

Thu, 06 Apr 2017 10:54 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव वृंदावन में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि कुछ तो नया होगा। बस नेताजी के आदेश का इंतजार है। नई पार्टी के सवाल पर उन्होंने कहा कि सब तैयार हैं। बस नेताजी का आदेश मिल जाए। समर्थक भी लगातार कह रहे हैं। वैसे भी जिस घर में सम्मान न हो वहां रहने से कोई फायदा नहीं है।
विज्ञापन


सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव गुरुवार को वृंदावन में गोविंद मठ में आयोजित दुर्गा महोत्सव में पूर्ण आहुति में शामिल होने पहुंचे थे। यहां पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से शिष्टाचार मुलाकात थी। मैं उन्हें बधाई देने के लिए गया था। जब नई पार्टी के बारे में पूछा गया तो बोले, नेताजी के आदेश का इंतजार हो रहा है।

मुस्कुराते हुए बोले, जब उनका आदेश हो जाएगा तो सियासी धमाका कर देंगे। मीडिया वाले भी तो यही चाह रहे हैं। एक सवाल के जवाब में कहा कि अमर सिंह पहले भी उनके दोस्त थे और आज भी हैं। विधानसभा चुनावों में सपा की करारी हार के सवाल पर उन्होंने कहा कि सब जानते हैं।
विज्ञापन


पार्टी कहां पहुंच गई है। दुख होता है। मेहनत की थी हमने। नेताजी के साथ गांव-गांव जाकर संगठन खड़ा किया है। हमें किसी ने थाली में परोसकर संगठन नहीं दिया था। ताकत लगाकर खड़ा किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें