फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 शिवपाल यादव ने धर्मनगरी में की गोसेवा

Sat, 01 Apr 2017 11:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
शिवपाल यादव
विज्ञापन
सैफई परिवार की कलह और समाजवादी पार्टी की रार में अलग-थलग पड़े सपा नेता शिवपाल यादव शनिवार को धर्मनगरी वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने गोसेवा की और हवन-यज्ञ में भाग लिया। 
विज्ञापन


सपा के संग्राम और प्रदेश के विधानसभा चुनाव में सपा को मिली करारी हार के बाद धर्मनगरी पहुंचे शिवपाल यादव राजनीतिक चर्चा से दूर दिखाई दिए। उनके वृंदावन आगमन का कार्यक्रम भी गोपनीय रखा गया था।

अपने आध्यात्मिक गुरु स्वामी विज्ञानानंद महाराज के कैमारवन स्थित आश्रम गोविंद मठ में दोपहर करीब लगभग दो बजे पहुंचे प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री और सपा के कद्दावर नेता शिवपाल यादव ने स्वामी विज्ञानानंद महाराज के सानिध्य में चल रहे नवरात्र महोत्सव में भाग लिया और विशेष हवन-यज्ञ में आहुति दीं।
विज्ञापन


गायों को केला और गुड़ खिलाया। इस अनुष्ठान में शिवपाल यादव पूरे भक्तिभाव में दिखाई दिए। चर्चा रही कि पिछले काफी समय से यादव परिवार के साथ समाजवादी पार्टी में चल रही कलह से परेशान शिवपाल यादव कृष्ण की भूमि में शांति की खोज के लिए आए हैं। इस अवसर पर अशोक यादव, उदयन शर्मा, संत जयकृष्णदास, मुनीष यादव आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें