फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: मर्चेंट नेवी के कैप्टन संग इजिप्ट में दर्दनाक हादसा, समुद्र में फिसल गया पैर...अभी तक नहीं लगा सुराग

Mon, 17 Feb 2025 10:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के रहने वाले  मर्चेंट नेवी के कैप्टन इजिप्ट में जहाज से उतरते समय समुद्र में डूब गए। उनकी तलाश की जा रही है। इस खबर के मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 
 
विज्ञापन
कैप्टन शिव देव सिंह। - फोटो : mathura
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के आनंद नगर निवासी कैप्टन शिवदेव सिंह मर्चेंट नेवी में कार्यरत हैं। इजिप्ट के काइरो में 15 फरवरी को जहाज से वे समुद्र में गिर गए। उनकी खोज के लिए अभियान जारी है। वहीं परिजन इस घटना के बाद परेशान हैं। उन्होंने भारतीय नौसेना और मर्चेंट नेवी के अधिकारियों से मदद करने की मांग की है।
विज्ञापन


मूल रूप से हाथरस के गांव मनसा निवासी कैप्टन शिवदेव सिंह बीते एक दशक से मथुरा के आनंद नगर स्थित अपने मकान में परिवार के साथ रह रहे हैं। भारतीय नौसेना से सेवानिवृत्त होने के बाद वे मर्चेंट नेवी में सेवाएं दे रहे हैं। वर्तमान में वे जहाज के कैप्टन के पद पर कार्यरत थे। 15 फरवरी को इजिप्ट के काइरो शहर के पास स्थित बंदरगाह पर जहाज से उतर रहे थे। इसी दौरान उनका पैर फिसला और वे समुद्र में डूब गए।

परिजन को मर्चेंट नेवी कंपनी ने जब इसकी जानकारी दी तो परिवार में कोहराम मच गया। कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि कैप्टन शिवदेव की तलाश के लिए खोज अभियान लगातार जारी है।
विज्ञापन

कैप्टन शिवदेव की पत्नी बबिता देवी ने कहा कि वह बस इतना चाहती हैं कि भारत सरकार इजिप्ट की सरकार से बात कर कैप्टन की खोज के लिए अभियान जारी रखे। ये सुझाव कैप्टन के साले और पूर्व नौसैनिक लखनवीर सिंह के मोबाइल नंबर 9557485797 पर दिए जा सकते हैं। पूर्व जेसीओ भारतीय नौसेना डॉ. रमेश चंद ने परिवार से बातचीत कर उन्हें सांत्वना दी। साथ ही अन्य लोगों से भी सरकार से अपील करने की मांग की है।


घर पर हो रहा इंतजार और आ गई हादसे की खबर
कैप्टन शिवदेव सिंह ने 15 फरवरी को ही पत्नी को फोन कर घर आने की सूचना दी थी। दरअसल इजिप्ट के काइरो में जहाज से उतरकर वे सीधे घर लौटने वाले थे। वे घर आने के लिए ही जहाज से उतर रहे थे, जब ये हादसा हो गया। परिवार उनके आने का इंतजार कर रहा था, लेकिन कुछ देर बाद ही हादसे की खबर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें