मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्र के सुक्की मोहल्ले में सोमवार को विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। शिवानी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुपट्टे से गला दबाना आया है। पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर पति, जेठ व जेठानी के खिलाफ दहेज के लिए हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया है।