राया। महिला दिवस के उपलक्ष्य में वसुंधरा ब्लेसिंग फाउंडेशन एवं फाइटर्स अकादमी आफ मार्शल आर्ट द्वारा दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन ब्रज स्पोर्ट्स अकादमी राया पर किया गया। 400 मीटर बालिका दौड़ में शिवानी भरतपुर प्रथम, अनुष्का आगरा द्वितीय, खुशी मथुरा तीसरे स्थान पर रही। 400 मीटर बालक वर्ग दौड़ में सवेंद्र बुलंदशहर प्रथम, मनीष खानपुर द्वितीय और सौरभ बुलंदशहर तीसरे स्थान पर रहे।
1600 मीटर बालक दौड़ में प्रवीण लोहागढ़ प्रथम, दीपक अनौड़ा द्वितीय और सुभाष मुरसान तीसरे स्थान पर रहे। तीन किमी बालक दौड़ में गणेश दलौता प्रथम, निक्की आगरा द्वितीय और भानु मथुरा तीसरे स्थान पर रहे।
लंबीकूद बालक वर्ग में विष्णु प्रथम, विवेक द्वितीय और कृष्णा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को पदक एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर डॉ. सुनीता पवार, वेदप्रकाश पांडेय, रघुवर सिंह, मनोज कुमार, ब्रज बिहारी, मनीष, विवेक, विवेक चौधरी, शुभम चौधरी, हरिओम सिंह, सोनू निषाद मौजूद थे।