फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: आज मंडलायुक्त की कमान संभालेंगे शैलेंद्र कुमार सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। यहां जिलाधिकारी रहे शैलेंद्र कुमार सिंह सोमवार को आगरा में मंडलायुक्त की कमान संभालेंगे। शासन ने उन्हें पदोन्नति कर नई जिम्मेदारी दी है। जन शिकायतों का त्वरित निस्तारण और सरकारी योजनाओं का हर पात्र व्यक्ति को लाभ दिलाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। साथ ही विकास कार्यों को भी गति दी जाएगी।
विज्ञापन


नवागत मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया है कि शासन की मंशानुरूप सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कराया जाएगा। साथ ही स्वास्थ्य, शिक्षा और औद्योगिक विकास के साथ-साथ विकास कार्यों को गति दी जाएगी।

उन्होंने बताया है कि प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए जनहित के विकास कार्यों एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं को समय से पूरा कराएंगे। यदि कहीं अन्तर्विभागीय समन्वय की कमी महसूस होगी तो उसे दूर कराया जाएगा। इसके अलावा किसानों से जुड़े मामलों का हरसंभव हल खोजा जाएगा। साथ ही यातायात व्यवस्था, शुद्ध पेयजल, जलभराव, यातायात के नियमों का पालन कराने, साफ-सफाई समेत अन्य मामलों पर भी काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें