फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: गंदगी के टैंकर को यमुना किनारे किया खाली

विज्ञापन
मोक्ष धाम के पास सीवरेज को टैंकर से खाली करता हुआ चालक।
विज्ञापन
वृंदावन। मोक्षधाम के पास से सीवर से निकाली गई गंदगी को टैंकर में भरकर उपचारित कराने के बजाय पास में यमुना नदी के किनारे ही खाली कर दिया गया। इससे यमुना भक्तों में आक्रोश है।
विज्ञापन

यमुना को प्रदूषण मुक्त करने के लिए नालों की टैपिंग, सीवरेज ट्रीटमेंट तक की करोड़ों रुपये से संचालित परियोजनाओं के दावे किए जा रहे हैं। बावजूद इसके यमुना की दशा में कोई सुधार नहीं हो पा रहा है। एनजीटी ने यमुना के किनारों पर प्रदूषित पानी, गंदगी डालने पर रोक लगा रखी है। लोगों का कहना है कि सीवर से निकलने वाली गंदगी को टैंकरों के माध्यम से नदी में बहाया जा रहा है। इससे प्रदूषण रोकने के लिए बनाई गई व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

यमुना की सफाई के लिए नमामि गंगे समेत विभिन्न योजनाएं संचालित हैं। हाल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में विधायक श्रीकांत शर्मा ने बताया कि यमुना में गिर रहे 32 नालों में से 28 की टेपिंग कर दी गई है और चार की शेष है, वह भी जल्द हो जाएगी। इसके इतर सीवर का गंदा पानी टैंकरों से सीधे यमुना के किनारे बहाया जा रहा है।
विज्ञापन

श्रीगंगा समिति के विशेष आमंत्रित सदस्य जगन्नाथ पोद्दार ने कहा कि यमुना नदी में सीधे तौर पर टैंकर से सीवरेज खाली नहीं किया जाना चाहिए। वह इस मामले में एनजीटी में शिकायत करेंगे। नगर निगम के वृंदावन जोन के प्रभारी नीरज शर्मा का कहना है कि इस बात की जानकारी मिली है। टैंकर चालक कौन है, इसकी जानकारी की जा रही है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें