मथुरा। होली के त्योहार पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ के मद्देनजर कई पैसेंजर ट्रेनों का विस्तार किया गया है। इनमें गाड़ी संख्या (14212/14211) नई दिल्ली -आगरा कैंट इंटरसिटी एक्सप्रेस को ग्वालियर स्टेशन तक विस्तार किया गया है। इसी तरह
विज्ञापन
गाड़ी संख्या (14212) नई दिल्ली -आगरा पैसेंजर को एक मार्च से आठ मार्च तक ग्वालियर तक विस्तार दिया गया है। इसी तरह (14211) आगरा -नई दिल्ली पैसेंजर ग्वालियर से दो मार्च से नौ मार्च तक संचालित रहेगी।
गाड़ी संख्या ( 64625/11808) इटावा -आगरा छावनी मेमू को मथुरा जंक्शन तक विस्तार किया जाएगा। इसी तरह आगरा छावनी-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी को मथुरा तक संचालित किया जाएगा। इसी तरह गाड़ी संख्या (64623 /11807) आगरा छावनी -मैनपुरी मेला विशेष गाड़ी का संचालन एक मार्च से आठ मार्च तक किया जाएगा। गाड़ी संख्या (11807) वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी- आगरा छावनी मेमू को मथुरा जंक्शन तक विस्तार किया जाएगा। इसी तरह (64623) आगरा छावनी- मैनपुरी मेमू को मथुरा जंक्शन स्टेशन से संचालित किया जाएगा।