फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: ब्रज भाषा विभूषण से कई साहित्यकार सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। साहित्य मंडल, श्रीनाथद्वारा के तत्वावधान में दो दिवसीय ब्रजभाषा पाटोत्सव समारोह आयोजित किया गया। उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद के कोऑर्डिनेटर चंद्र प्रताप सिंह सिकरवार और लेखिका डॉ. अनीता चौधरी के साथ डॉ. बृजभूषण चतुर्वेदी, गोपाल कृष्ण दुबे और लोकेश गोस्वामी को प्रतिष्ठित ब्रजभाषा विभूषण उपाधि से अलंकृत किया गया।
विज्ञापन

शिक्षक राजेंद्र केशोरैया, देवकी, चित्रकार उमा शर्मा व लेखक देवी प्रसाद गौड़ को भी मानद उपाधियों से विभूषित किया गया। समारोह में डाॅ. अनीता चौधरी ने ब्रजभाषा में काव्य पाठ किया जबकि रिचा रावत (राया) और चंद्र प्रताप सिंह सिकरवार ने आलेख प्रस्तुत किए। समस्या-पूर्ति कार्यक्रम में सत्य प्रकाश शर्मा (वृंदावन) और अंजीव अंजुम (राया) आदि साहित्यकारों ने विचार व्यक्त किए। समारोह में चंद्र प्रताप सिंह सिकरवार की पुस्तक स्वाधीनता के समाजवादी स्वर (राजस्थान के क्रांतिकारियों की संघर्ष गाथा) आदि दर्जन भर पुस्तकों का विमोचन हुआ। वृंदावन के साहित्यकार कपिल उपाध्याय की लिखित पुस्तक ब्रज की स्थापत्य कला विलुप्ति की ओर साहित्य मंडल को भेंट की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें