मथुरा। भारतीय किसान यूनियन (सुनील) के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी और उत्तर प्रदेश प्रभारी मानिक शर्मा ने दो दर्जन से अधिक समर्थकों के साथ संगठन से इस्तीफा देकर भारतीय किसान क्रांति यूनियन (भाक्रांयू) की सदस्यता ग्रहण कर ली। बुधवार को होली गेट चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में भारतीय किसान क्रांति यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट ऋषि मिश्रा ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए सदस्यता दिलाई।
इस दौरान एडवोकेट ऋषि मिश्रा ने संगठन का विस्तार करते हुए पवन चतुर्वेदी को राष्ट्रीय प्रवक्ता, मानिक शर्मा को उत्तर प्रदेश प्रभारी, भगवान दास तोमर को मथुरा जिलाध्यक्ष, भरत अग्रवाल को महानगर अध्यक्ष, पंडित नरोत्तम लाल पाराशर को उत्तर प्रदेश महासचिव तथा विनोद राजपूत को वृंदावन नगर अध्यक्ष नियुक्त किया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे।
भाकियू (सुनील) छोड़कर भारतीय किसान क्रांति यूनियन में शामिल होने वालों में पं नरोत्तम लाल पाराशर, भगवान दास तोमर, भरत अग्रवाल, विनोद राजपूत, डॉ. महेंद्र शर्मा, प्रयागनाथ चतुर्वेदी, विकास तोमर, सोहन निषाद, ऋषभ शर्मा, भूरा निषाद, सार्थक चतुर्वेदी, जीतू शर्मा, विजय चतुर्वेदी, भूरा पाराशर और दीपक पाराशर सहित करीब दो दर्जन पदाधिकारी शामिल रहे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट ऋषि मिश्रा ने कहा कि नए पदाधिकारियों के जुड़ने से मथुरा जनपद में संगठन मजबूत होगा तथा किसान हितों के लिए संघर्ष को नई गति मिलेगी। उन्होंने अधिक से अधिक किसानों और युवाओं को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया।
नवनियुक्त राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी और उत्तर प्रदेश प्रभारी मानिक शर्मा ने कहा कि जिले के किसान विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं और प्रशासन केवल आश्वासन तक सीमित है। किसान हितों को लेकर जल्द ही बड़ा आंदोलन चलाया जाएगा। कार्यक्रम में ब्रज प्रांत अध्यक्ष योगेश यादव, राजेश तोमर, त्रिवेणी पाराशर, शशिकांत चतुर्वेदी, बंगाली चतुर्वेदी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।