मथुरा। रेल यात्रियों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों की लेटलतीफी के चलते सचखंड, हीराकुंड, मंगला और पंजाब मेल समेत कई प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनें घंटों की देरी से चल रही हैं। इसके चलते यात्रियों को स्टेशनों पर लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं, श्रीधाम एक्सप्रेस और पलवल-आगरा पैसेंजर के आज निरस्त रहने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ेंगी
रेलवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 18478 कलिंग उत्कल एक्सप्रेस दो घंटे, 12716 सचखंड एक्सप्रेस दो घंटे 22 मिनट, 11078 झेलम एक्सप्रेस एक घंटा 55 मिनट और 20424 पातालकोट एक्सप्रेस दो घंटे 28 मिनट की देरी से चल रही है। इसी तरह 12319 ग्वालियर सुपरफास्ट चार घंटे 10 मिनट, 20808 हीराकुंड एक्सप्रेस पांच घंटे 30 मिनट और 12617 मंगला एक्सप्रेस छह घंटे 47 मिनट की देरी से चल रही है। इसके अलावा 18477 कलिंग उत्कल एक्सप्रेस एक घंटा 30 मिनट, 11906 आगरा कैंट एक्सप्रेस 54 मिनट, 12138 पंजाब मेल छह घंटे 27 मिनट, 13239 पटना-कोटा एक्सप्रेस एक घंटा 14 मिनट और 12715 सचखंड एक्सप्रेस छह घंटे 15 मिनट की देरी से चल रही है।
वहीं, 17364 हुबली साप्ताहिक एक्सप्रेस एक घंटा 46 मिनट, 18238 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 10 घंटे 27 मिनट, 11450 जबलपुर एक्सप्रेस 58 मिनट और 19326 इंदौर एक्सप्रेस तीन घंटे 58 मिनट की देरी से चल रही है। 12410 गोंडवाना एक्सप्रेस एक घंटा 21 मिनट, 12724 तेलंगाना एक्सप्रेस 24 मिनट, 12616 जीटी एक्सप्रेस 25 मिनट, 12320 ग्वालियर-कोलकाता सुपरफास्ट 30 मिनट और 04001 दादर-हजरत निजामुद्दीन एसी स्पेशल तीन घंटे 14 मिनट की देरी से चल रही है। जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि बीना-आगासौद स्टेशनों के बीच यार्ड रिमॉडलिंग और नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण गाड़ियां देरी चल रही है।