फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 400 किमी साइकिल चलाकर संत प्रेमानंद से मिलने पहुंचा छात्र, मां की इस बात पर छोड़ा घर; आश्रम में मिला

Mon, 25 Aug 2025 06:45 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

संत प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए सातवीं के छात्र ने 400 किमी की दूरी साइकिल से तय की। बिना परिजनों को जानकारी दिए घर से निकला छात्र वृंदावन पहुंच गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस छात्र की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन
संत प्रेमानंद महाराज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के भक्त दुनियाभर में हैं, लेकिन लखनऊ के रहने वाले छात्र ने उनसे मिलने के लिए 400 किमी का सफर साइकिल से तय किया। बिना परिजनों को बताए सातवीं का छात्र लखनऊ से वृंदावन पहुंच गया। पुलिस ने उसे आश्रम से बरामद किया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार लखनऊ के पिंक सिटी के रहने वाले सराफा कारोबारी के पुत्र ने 100 रुपये मांगे तो मां ने देने से इन्कार कर दिया। इस बात से क्षुब्ध होकर वह बिना किसी को बताए साइकिल उठाकर निकल पड़ा। 

 
विज्ञापन

लखनऊ से वह साइकिल लेकर संत प्रेमानंद से मिलने के लिए वृंदावन तक आ गया। करीब 400 किमी की दूरी तय कर वह वृंदावन पहुंचा। पिता ने लखनऊ के स्थानीय थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस सीसीटीवी कैमरों से तलाशते हुए आगे बढ़ी और वृंदावन तक आ गई। किशोर को एक आश्रम से बरामद कर लिया। 

ये भी पढ़ें-यूपी: 476 किलो मीटर की दूरी...ट्रैक्टर-ट्रॉली से जीवन का अंतिम सफर, बुलंदशहर हादसे में अब तक नौ की मौत



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें