फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सड़क हादसे में सात श्रद्धालु घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन (मथुरा)। मथुरा-गोवर्धन रोड पर लोडिंग टेंपो ने सवारियों से भरे टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में 7 लोग घायल हो गए। तीन महिला श्रद्धालुओं की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह करीब 9 बजे अड़ींग बाईपास पर मथुरा से गोवर्धन जा रहे लोडिंग टेंपो ने गोवर्धन से सवारियां लेकर आ रहे टेंपो में सामने से टक्कर मार दी। इससे सवारियों से भरा टेंपो पलट गया। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

हादसे में गोवर्धन की परिक्रमा कर लौट रहीं आगरा के दयालबाग निवासी वर्षा, सोनिया, नीतू , डिम्पी, मोनिका व दो अन्य लोग घायल हो गए। अड़ींग चौकी के पुलिसकर्मियों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां से चिकित्सक ने तीन की हालत चिंताजनक देख मथुरा रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें