फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत-सद्गुरु की सेवा स्वयं श्री कृष्ण की सेवा: संत प्रेमधन लालन

विज्ञापन
विज्ञापन
राधाकुंड। राधारानी की ननिहाल गांव मुखराई में आयोजित श्यामा श्याम मिलन महोत्सव के तृतीय दिवस व्यासपीठ से संत प्रेमधन लालन जी महाराज ने कहा कि संत सद्गुरु की सेवा ही श्री कृष्ण की सेवा है। जो संत की सेवा करते हैं, हमारे ठाकुर उनको हर प्रकार से संभालते हैं। उन्होंने कहा कि आज जब लोग अपने सच्चे हित से विमुख हैं और अपने बुजुर्गों की सेवा नहीं कर सकते हैं, वे संत सेवा कैसे करेंगे। यह काम उन्हीं लोगों के लिए संभव है जिनके हृदय में प्रभु विराजे हों।
विज्ञापन

ब्रज के रसिक संत और मुखराई गांव की निधि महंत गर्वीली शरण महाराज के 21वें गोलोकवास के उपलक्ष्य में आयोजित श्यामा श्याम मिलनोत्सव में संत प्रेमधन लालन जी महाराज ने कहा कि श्री कृष्ण आज भी अपनी समस्त लीलाएं इस ब्रज भूमि में कर रहे हैं। इससे पूर्व महोत्सव संयोजक महंत यादव शरण महाराज बाबू बाबा महाराज ने व्यासपीठ का पूजन किया। शाम को राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित रासाचार्य स्वामी फतेह कृष्ण महाराज द्वारा चंद्रावली एवं दान लीला का मंचन किया गया। इस मौके पर राधाकांत शर्मा, तुलसी स्वामी, घनश्याम शर्मा, कांता शर्मा, रागिनी कौशिक, माधुरी शर्मा, सुनील पंडित, अजय शर्मा, जुगल किशोर शर्मा, भरत शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें