फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जीएलए विवि में सर्विसनाउ सर्टिफिकेशन की शुरुआत, 90 छात्रों को मिलेगा निशुल्क प्रशिक्षण

विज्ञापन
जीएलए विश्वविद्यालय में चयनित छात्रों के साथ विश्वविद्यालय के अधिकारीगण।
विज्ञापन
मथुरा। जीएलए विश्वविद्यालय ने उद्योगोन्मुख शिक्षा को और मजबूती देते हुए विप्रो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के सहयोग से सर्विसनाउ सर्टिफिकेशन कार्यक्रम का शुभारंभ किया है। देशभर के केवल चार संस्थानों में शामिल जीएलए को यह प्रतिष्ठित कार्यक्रम संचालित करने की अनुमति मिली है।
विज्ञापन

यह प्रमाणन कार्यक्रम प्रति छात्र 600 डॉलर मूल्य का है। जिसे विश्वविद्यालय के 90 चयनित छात्रों को निशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे छात्रों को डिजिटल कार्यप्रवाह स्वचालन और आईटी सेवा प्रबंधन जैसे उभरते क्षेत्रों में वैश्विक स्तर का कौशल प्राप्त होगा। कार्यक्रम के शुभारंभ पर निदेशक डॉ. अशोक भंसाली ने कहा कि यह साझेदारी उद्योग-संलग्न शिक्षा के प्रति जीएलए की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। विशेषज्ञों ने छात्रों को सर्टिफिकेशन प्रक्रिया, भविष्य की संभावनाओं और तकनीकी रुझानों की जानकारी दी। कंप्यूटर इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष डॉ. संदीप राठौर और ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट विभाग के जीएम डॉ. राजदीप देव ने बताया कि यह पहल छात्रों की इंडस्ट्री रेडीनेस को मजबूत करेगी। उन्हें उच्च रोजगार अवसरों के लिए सक्षम बनाएगी। कार्यक्रम के साथ जीएलए ने एक बार फिर उद्योगोन्मुख शिक्षा और नवाचार के क्षेत्र में अपनी अग्रणी भूमिका साबित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें