फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: वृद्धजनों की सेवा और सम्मान हमारी संस्कृति का परिचायक

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां। कोकिलावन स्थित शनिधाम के श्रीमहंत प्रेमदास महाराज ने कहा कि वृद्धजनों की सेवा करना केवल सामाजिक दायित्व ही नहीं, बल्कि सर्वोच्च मानव धर्म है। जिस समाज में बुजुर्गों का सम्मान, संरक्षण और उचित देखभाल की जाती है, वही समाज वास्तविक अर्थों में समृद्ध, संस्कारित और मानवीय मूल्यों से परिपूर्ण कहलाता है।
विज्ञापन













गांव सुरवारी में श्री हरिदास शीतल छाया ट्रस्ट वृद्धाश्रम के प्रथम तल का लोकार्पण संत पंडित बाबा, शिव हरिदास बाबा (हेलीकॉप्टर बाबा) एवं कोकिलावन स्थित शनिधाम के श्रीमहंत प्रेमदास महाराज ने मंत्रोच्चारण, पूजा करके किया। श्रीमहंत प्रेमदास महाराज ने कहा कि आधुनिक जीवनशैली और बदलते पारिवारिक परिवेश में वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानपूर्ण जीवन उपलब्ध कराना समाज की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि वृद्धाश्रम केवल रहने का स्थान नहीं, बल्कि सेवा, संवेदना, सम्मान और अपनत्व का ऐसा केंद्र है, जहां बुजुर्गों को परिवार जैसा वातावरण और आत्मीयता मिलती है।
केडी मेडिकल ग्रुप के चेयरपर्सन रामकिशोर अग्रवाल ने ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे इस जनकल्याणकारी कार्य की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए कहा कि समाज में ऐसे सेवा प्रकल्प मानवीय मूल्यों को सशक्त बनाने का कार्य करते हैं। नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन रोशनलाल सौखियां ने कहा कि वर्तमान समय में वृद्धाश्रम केवल एक भवन नहीं, बल्कि उन वरिष्ठ नागरिकों के लिए सम्मान, सुरक्षा, स्नेह और आत्मीयता का केंद्र है। समारोह में डॉ. आरके शर्मा, कुंज बिहारी सिंघल, देवेंद्र वार्ष्णेय, जिला शिक्षा अधिकारी डीग मनोज खुराना, सुरजीत सिंह, मोतीराम यादव, लोकेश नौहवार, महेश वैष्णव, मनोज ढल, गोपाल बंसल, धर्मवीर सिंह आदि उपस्थित रहे। महासचिव जेपी मिश्रा ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन मुकेश वैष्णव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें