फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: कांग्रेसी बोले, मोटरबोट हादसे का जिम्मेदार नगर निगम

विज्ञापन
नगर निगम के गेट पर धरने पर बैठे कांग्रेसी। संवाद
विज्ञापन
मथुरा। मोटरबोट हादसे पर कांग्रेसियों ने भूतेश्वर स्थित नगर निगम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कहा नगर निगम के अधिकारियों व महापौर की लापरवाही से कई जानें चली गईं। महापौर को इस्तीफा देना चाहिए। कांग्रेसियों ने उस समय पर प्रदर्शन किया, जब निगम की बोर्ड बैठक चल रही थी। उन्होंने अपर नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर हादसे की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष मुकेश धनगर ने कहा कि वृंदावन में मोटरबोट हादसे में 15 दर्शनार्थियों की मौत हो गई, जबकि एक का अभी तक पता नहीं चला है। इस घटना का जिम्मेदार नगर निगम है। अधिकारी नावों के संचालन में अंकुश लगाने में विफल रहे। नाविकों का पंजीकरण तक नहीं कराया गया। यमुना की बदहाली पर भाजपा सरकार चुप्पी साधे हुए है। उन्होंने मोटरबोट हादसे की जांच कराने के साथ जिम्मेदारों पर कार्रवाई करने की मांग की है। इस दौरान पूर्व महानगर अध्यक्ष विक्रम वाल्मिकी, वैद्य मनोज गौड़, आदित्य तिवारी, ललिता देवी, गीता दिवाकर, रूपा, अप्रतिम सक्सेना, जिलानी कादरी, शैलेंद्र चौधरी और अश्विनी शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें