संस्कृत भारती ब्रज प्रांत की बैठक में अखिल भारतीय समीक्षा गोष्ठी की तैयारियों पर मंथन हुआ। 20-21 फरवरी को होने वाली अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
परिक्रमा मार्ग स्थित कृष्ण कृपाधाम में आयोजित बैठक में संस्कृत भारती के पूर्ण कालिक प्रचारक श्रीशदेव पुजारी ने बताया कि आरएसएस के आनुषंगिक संगठन संस्कृत भारती की ओर से आयोजित सभा में पूरे देश से 150 प्रतिनिधि शामिल होंगे और संस्कृत भाषा के उत्थान पर मनन करेंगे। उन्होंने बताया कि दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान 20 बैठकें होंगी।
संस्कृत भारती के प्रांत प्रचारक बोम प्रकाश ने बताया कि सभा के लिए सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं। दास बिहारी अग्रवाल ने बताया कि प्रतिनिधि सभा का शुभारंभ 20 फरवरी को सुबह 9 बजे कृष्ण कृपा धाम के सभागार में दत्तात्रेय होसबोले करेंगे। इस अवसर पर गंगाधर अरोड़ा, टीकाराम, कुंदन सिंह पठानियां, चंद्रमोहन, प्रदीप, संजय गोस्वामी, मोहन आदि उपस्थित रहे।