फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीर्थ स्थल बने ब्रज, मांस बिक्री हो प्रतिबंधित

Sun, 29 Nov 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित एवं ब्रजवासी पंडा सभा के शताब्दी समारोह में शनिवार को दूसरे दिन कई प्रस्ताव पारित हुए। इनका देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए तीर्थ पुरोहितों ने समर्थन किया और ये प्रस्ताव सरकार को सौंप कर इन्हें लागू कराने की मांग की।
विज्ञापन


निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीप्रकाश मिश्रा ने कहा कि भारतवर्ष में तीर्थ स्थलों के पौराणिक महत्व को समझकर केंद्र औश्र राज्य की सरकारें इनका संरक्षण कराएं। तीर्थ पुरोहितों के भविष्य की चिंता करना भी सरकार का काम है। अधिवेशन में 5 प्रस्ताव पारित किए गए।

इनमें प्रदेश सरकार की ओर से तीर्थ स्थलों पर सरकारी गाइड नियुक्ति का विरोध, युवा तीर्थ पुरोहितों को प्रशिक्षण देकर गाइड बनाना, गंगा-यमुना-कावेरी-गोदावरी-नर्मदा नदियों को प्रदूषण से मुक्त करना और नदियों को आपस में जोड़ना प्रमुख थे। इसके अलावा अवध, काशी, चित्रकूट और ब्रजमंडल को पर्यटन स्थल के स्थान पर तीर्थ स्थल घोषित करने, नशा बंदी और मास बिक्री पर प्रतिबंध की मांग की गई। सभी प्रस्ताव ध्वनिमत से पास हुए।
विज्ञापन


इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी का चुनाव भी किया गया। महेश पाठक को तीर्थ पुरोहित पंडा सभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष, बैजनाथ धाम के दुर्लभ मिश्रा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, हरिद्वार के श्रीकांत मिश्रा को वरिष्ठ महामंत्री और उज्जैन के राजेश त्रिवेदी को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया।

नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पाठक ने कहा कि वह तीर्थ पुरोहितों के मान-सम्मान की रक्षा करेंगे और तीर्थ पुरोहित समाज के उत्थान के बारे में समय-समय पर सभा से चर्चा करेंगे। कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम, नंदकुमार पाठक, कृष्णमुरारी मोतीवाला, रामनारायण ब्रजवासी, रमेशचंद्र गौतम वीकेडी, चंद्रप्रकाश शर्मा, श्रीचंद्र गौतम, कृष्ण गोपाल शर्मा, नन्हीं गौड़ आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें