फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: स्वयं सहायता समूह की सरस शॉप का शुभारंभ

विज्ञापन
सरस शॉप के शुभारंभ के दौरान स्वयं सहायता समूह की सदस्य। 
विज्ञापन
मथुरा। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्मित उत्पादों की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए सरस शॉप का शुभारंभ किया गया है। मंगलवार को राजीव भवन परिसर में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता ने शॉप का फीता काटकर उद्घाटन किया। यहां पांच स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों की बिक्री की जाएगी।
विज्ञापन

इसमें मां संकटा स्वयं सहायता समूह नगला चंद्रभान फरह, मां मनसा स्वयं सहायता समूह नगला चंद्रभान फरह, बांके बिहारी स्वयं सहायता समूह नगला चंद्रभान फरह, वैभव लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह दौलतपुर फरह और खाटू श्याम स्वयं सहायता समूह नगला चंद्रभान फरह द्वारा निर्मित उत्पादों की बिक्री की जाएगी। इन उत्पादों में ठाकुरजी की पोशाक, सिंहासन, सरसों का तेल, बेसन, धनिया और मिर्च आदि उत्पाद को बिक्री के लिए रखा गया है। उत्पादों को ऑनलाइन बिक्री किए जाने के लिए भी कहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें