मथुरा। रोजगार प्रोत्साहन मेला मैं पुस्तक का विमोचन करते अतिथि कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नार
- फोटो : MATHURA
मथुरा। रोजगार भारती द्वारा बीएसए कॉलेज में आयोजित स्वरोजगार प्रोत्साहन मेले का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण तथा सामाजिक कार्यकर्ता व प्रचारक डॉ. हरीश ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद ब्रज संवाद मासिक पत्रिका का विमोचन भी किया गया।। कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने कहा कि प्रदेश की 23 करोड़ जनता नौकरी के साथ-साथ स्वरोजगार की ओर बढ़े जिससे प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के स्वप्न को साकार किया जा सके। आज के युवाओं ने नौकरी को ही रोजगार मान लिया है, इससे उन्हें बाहर निकलना होगा।
सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. हरीश ने कहा कि सही अर्थों में युवाओं को स्वरोजगार ही आत्मनिर्भर बनाता है। भारत की सदियों से चली आ रही पारंपरिक रोजगार की व्यवस्था को छोड़कर देश का युवा वर्ग जब से नौकरी के भटकाव में आया है तभी से आज नौजवान अपने को बेरोजगार मानने लगे हैं। जबकि भारत देश सदैव अपने पारंपरिक रोजगार के ऊपर निर्भर रहकर दूसरों के लिए भी जीव को पार्जन का साधन उपलब्ध कराता रहा है।
मेले में दोपहर 3 बजे तक 479 युवाओं ने अपना पंजीकरण कराया। रोजगार भारती से जुड़ने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आगे भी युवाओं के लिए खुली रहेगी। इसके लिए रोजगार भारती मथुरा इकाई के संयोजक प्रदीप अग्रवाल से मोबाइल नंबर 94120 00121 पर संपर्क किया जा सकता है। साथ ही रोजगार भारती की वेबसाइट पर भी यह सुविधा उपलब्ध है। कार्यक्रम में रोजगार भारती ब्रज प्रांत के अध्यक्ष सतीश सिंघल, संत महाराज, मथुरा इकाई के अध्यक्ष डॉ. अजय शर्मा, संयोजक प्रदीप अग्रवाल, डॉ. दीपा अग्रवाल थे।