फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: एथलेटिक्स ट्रायल में खिलाड़ियों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा केआर डिग्री कॉलेज के खेल मैदान पर सीनियर वर्ग के महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल किया गया। ट्रायल में विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया गया।
विज्ञापन

एसोसिएशन के सचिव जय सिंह ने बताया कि चयनित खिलाड़ी 7 व 8 मई को प्रयागराज स्थित मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में आयोजित 29वीं यूपी स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे। ट्रायल में लॉन्ग जंप के लिए सचिन ठाकुर, करण कुमार और अजय का चयन हुआ। 5000 मीटर दौड़ में राम रतन, धर्मेंद्र चौधरी और भिक्को ने जगह बनाई। डिस्कस थ्रो में श्याम चौधरी, शॉट पुट में आर्यन चौधरी और माधुरी सिंह का चयन किया गया। 100 मीटर दौड़ के लिए प्रतीक, 400 मीटर दौड़ में पूनम चौधरी और 3000 मीटर दौड़ में कुमारी रानी का चयन हुआ। महिला वर्ग में सोनिया उपाध्याय ने 5000 मीटर दौड़ में स्थान बनाया। सचिव ने बताया कि चयनित खिलाड़ी अपनी एएफआई (एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया) की यूआईडी बनवाकर 2 मई तक जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव को व्हाट्सएप के माध्यम आवश्यक रूप से भेज दें। इस दौरान केआर डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रवीन कुमार अग्रवाल और खेल विभाग के प्रभारी डॉ. दलवीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें