फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी प्रमुख मंदिरों की बढे़गी सुरक्षा

Fri, 19 Dec 2014 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मस्थान और बांकेबिहारी मंदिर के साथ जिले के अन्य प्रमुख मंदिर भी पुलिस की कड़ी निगरानी में रहेंगे। सुरक्षा में मौजूद पुलिस फोर्स के पास दर्शनार्थियों की जांच के लिए उपकरण भी होंगे।
विज्ञापन


हाई अलर्ट को लेकर शासन स्तर से जारी निर्देशों में रिफाइनरी के साथ प्रमुख मंदिरों की निगरानी के निर्देश भी हैं। इनमें से श्रीकृष्ण जन्मस्थान और बांकेबिहारी मंदिर के अतिसंवेदनशील श्रेणी में होने के कारण यहां पूर्व से ही पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहती है।

अब जिले के अन्य मंदिरों की निगरानी के लिए खाका खींचा गया है। जिनमें प्रेम मंदिर, बलदेव के दाऊजी मंदिर, गोवर्धन का दानघाटी मंदिर, कोकिलावन का शनिदेव मंदिर, बरसाना का राधारानी मंदिर आदि शामिल हैं। यहां एक एसआई समेत चार सिपाही सुरक्षा के लिए तैनात किए जाएंगे। दर्शनार्थियों और संदिग्धों की जांच के लिए डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


श्रीकृष्ण जन्मस्थान और बांकेबिहारी मंदिर के साथ जिले के अन्य प्रमुख मंदिरों पर भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। पुलिस किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए मंदिरों पर तैनात रहेगी।
विज्ञापन

मंजिल सैनी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें