फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंक्शन रेलवे स्टेशन पर बढ़ाई चौकसी

Fri, 23 Sep 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
जंक्शन रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर धमकी भरा पत्र मिलने के बाद गुरुवार को जंक्शन रेलवे स्टेशन पर चौकसी बढ़ा दी गई। जीआरपी और आरपीएफ ने स्टेशन पर संयुक्त रूप से चेकिंग की। ट्रेनों को भी चेक किया गया और संदिग्ध सामान की तलाशी ली। 
विज्ञापन


मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन अतिसंवेदनशील रेलवे स्टेशन की श्रेणी में शामिल है। इसके चलते ही गुरुवार को आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर धमकी भरे पत्र की जानकारी मिलने के साथ ही जंक्शन रेलवे स्टेशन पर चेकिंग शुरू करा दी गई। आरपीएफ, जीआरपी और डॉग स्क्वायड ने संयुक्त रूप से स्टेशन के सभी प्लेटफार्म पर यात्रियों को चेक किया।

हैंड हेल्ड डिटेक्टर से बैग आदि की तलाशी ली गई। संदिग्ध दिखने वाले लोगों से पूछताछ करने के साथ उनकी चेकिंग भी की गई। इसके बाद प्लेटफार्म पर आने वाली ट्रेनों को भी चेक किया गया। यात्रियों की टिकट की भी जांच की गई।
विज्ञापन


आरपीएफ इंस्पेक्टर सतेंद्र यादव ने बताया कि आगरा कैंट स्टेशन पर आगरा के सदर बाजार व अन्य स्थानों पर बम धमाके की धमकी का पत्र मिला था। इसे ध्यान में रखते हुए जंक्शन रेलवे स्टेशन पर भी चेकिंग की गई। इस दौरान जीआरपी का भी सहयोग रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें