फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Braj Ki Holi 2026: लड्डू-लठामार होली पर ड्रोन रखेगा नजर, हुरियारों के भेष में तैनात रहेंगे सुरक्षाकर्मी

Fri, 20 Feb 2026 01:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

ब्रज में लड्डू और लठामार होली को लेकर पुलिस-प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं, ड्रोन और बम निरोधक दस्ते तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
लठामार होली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व प्रसिद्ध लड्डू व लठामार होली सहित ब्रज में रंगोत्सव के लिए पुलिस प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से सतर्क हैं। इस बार सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता किया गया है। बरसाना से लेकर श्रीकृष्ण जन्मभूमि तक सुरक्षा के ऐसे इंतजाम किए गए हैं कि परिंदा भी पर नहीं मार सकेगा। इस बार हुरियारों और आम श्रद्धालुओं के भेष में सादा कपड़ों सुरक्षाकर्मी भीड़ के बीच तैनात रहकर हुड़दंगियों और संदिग्धों पर नजर रखेंगे। वहीं कई जिलों का पुलिस फोर्स भी सुरक्षा में तैनात रहेगा।
विज्ञापन

 

सुरक्षा को अभेद्य बनाने के लिए अत्याधुनिक तकनीक का सहारा लिया जा रहा है। संवेदनशील और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर एंटी-सबोटाज टीम (एएसटी) और बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) द्वारा सघन चेकिंग अभियान जारी है। इसके अतिरिक्त, ड्रोन के माध्यम से भी निगरानी रखी जाएगी ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, यातायात संचालन, कंट्रोल रूम और ड्रोन से क्षेत्र की निगरानी होगी। असामाजिक तत्वों और अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।

 
विज्ञापन

कई जिलों से आएगी पुलिस फोर्स
होली उत्सव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मथुरा के अलावा हाथरस, अलीगढ़, एटा, मैनपुरी, फिरोजाबाद और आगरा समेत कई जिलों के एक हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। यह अतिरिक्त बल कानून व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार की समस्या से निपटने में मदद करेगा। वहीं एलआईयू समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियों के सुरक्षाकर्मी अपने स्तर से निगरानी करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें