फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: ईको की टक्कर से सिक्योरिटी गार्ड की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। गोवर्धन रोड पर शुक्रवार रात को ड्यूटी करके घर लौट रहे सिक्योरिटी गार्ड को ईको गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, गांव दतिया गोवर्धन निवासी देवी सिंह (45) गुलमोहर कॉलोनी में गार्ड की नौकरी करते थे। शुक्रवार रात नौ बजे वह ड्यूटी करने के बाद गांव पैदल जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ईको कार ने पीछे से टक्कर मार दी। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। किया। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीओ श्वेता वर्मा ने बताया है कि मृतक के परिजन ने ईको चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है। चालक की तलाश की जा रही है। साथ ही क्षतिग्रस्त कार थाने में खड़ी कराई गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें