फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1200 सुरक्षाकर्मियों की पहरेदारी में होगी ‘लठामार’

Mon, 14 Mar 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
रमणरेती आश्रम में होली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राधाकृष्ण के अलौकिक प्रेम की साक्षी ब्रज की प्रमुख बरसाना और नंदगांव की लठामार होली में सुरक्षा व्यवस्था के लिए 1200 से अधिक पुलिसकर्मी और पीएसी के जवान तैनात किए जाएंगे। इसके लिए पूरे इलाके को दो जोन और आठ सेक्टर में बांटा गया है।
विज्ञापन


लठामार होली का प्रमुख आयोजन बरसाना और नंदगांव में होता है। बरसाना में लठामार होली से पहले लड्डू होली होती है। पहले फोर्स बरसाना में 16 और 17 मार्च को लड्डू होली व लठामार होली पर तैनात रहेगा। 18 को नंदगांव में और 19 को श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर तैनात रहेगा। इसमेें बरसाना को दो जोन और आठ सेक्टर में बांटा गया है।

इसमें एक सेक्टर के प्रभारी एसपी ट्रैफिक आशुतोष द्विवेदी और दूसरे के एसपी देहात अरुण कुमार सिंह होंगे। आठ सेक्टरों में एक सीओ तैनात रहेंगे। एक सीओ मार्ग व्यवस्था में रहेंगे। इसमें चार एसपी, नौ सीओ, 30 इंस्पेक्टर, 150 एसआई, 10 महिला दरोगा, 800 सिपाही, 80 महिला सिपाही और दो कंपनी पीएसी, एक टीएसआई, 50 यातायातकर्मी और फायर ब्रिगेड व एलआईयू के लोग तैनात किए जाएंगे। एसएसपी डा. राकेश सिंह ने बताया कि इसमें आगरा और अलीगढ़ रेंज से भी फोर्स मांगा गया है।
विज्ञापन


गुंडा दमन दल की चार टीमें
होली पर महिलाओं से छेड़खानी और जबरन रंग गुलाल आदि डालने से रोकने के लिए पुलिस की ओर से चार गुंडा दमन दल की टीम बनाई गई हैं। यह टीमें सादा कपड़ोें में बरसाना और नंदगाव में तैनात रहेंगी।

बरसाना में पुलिस ब्रीफिंग आज
बरसाना, नंदगांव और श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर होने वाली लठामार होली के लिए पुलिस ब्रीफिंग मंगलवार को शाम चार बजे से राधादेवी अतिथि गृह में होगी। इसके लिए पुलिस की ओर से जवानों को ठहराने और अन्य इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें