फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: यमुना में हो रही राया की युवती की तलाश, सीसी कैमरे में पानीगांव पुल पर नजर आई

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। मां के साथ वृंदावन दर्शन के लिए आई 21 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजन ने काफी तलाश के बाद थाना राया में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। अगले दिन सीसीटीवी फुटेज में युवती पानीगांव पुल के समीप दिखाई देने की जानकारी मिली। इसी बीच एक युवती के यमुना में छलांग लगाने की सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने नदी में तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

राया क्षेत्र निवासी हरिओम की 21 वर्षीय बेटी चंद्रकांत नौ अगस्त की देर शाम अपनी मां के साथ वृंदावन दर्शन के लिए आई थी। दर्शन के बाद वापस लौटते समय वह मां से बिछड़ गई। परिजन ने आसपास के क्षेत्रों में काफी तलाश की लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजन ने थाना राया में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई।


परिजन के अनुसार अगले दिन सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर युवती के पानीगांव पुल के समीप दिखाई देने की जानकारी मिली। इसी दौरान कुछ लोगों ने एक युवती के यमुना में छलांग लगाने की बात भी बताई। इसके बाद परिजन ने वृंदावन कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस टीम और एसडीआरएफ के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने यमुना में रेस्क्यू अभियान चलाकर युवती की तलाश शुरू की। नदी में काफी देर तक तलाश किए जाने के बावजूद युवती का पता नहीं लग पाया है। पुलिस का कहना है कि मंगलवार को फिर से एक बार तलाश कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें