फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: धरने पर बैठे दीपक शर्मा से मिले एसडीएम छाता, बातचीत रही बेनतीजा

विज्ञापन
विज्ञापन
छाता। बंद पड़ी छाता शुगर मिल को दोबारा चालू कराने की मांग पर धरने पर बैठे दीपक शर्मा से मिलने के लिए सोमवार को छाता एसडीएम अखिलेश कुमार पहुंचे। हालांकि दोनों की वार्ता विफल रही।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, एसडीएम अखिलेश कुमार ने धरने पर बैठे दीपक शर्मा से मुलाकात कर मिल संचालन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने की इच्छा जताई, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद दीपक शर्मा ने एसडीएम के समक्ष न तो अपना कोई पक्ष रखा और न ही कोई ज्ञापन या मांग पत्र सौंपा।
हालांकि दीपक शर्मा ने एसडीएम से कहा कि हम यह लोकतंत्र की रक्षा के लिए कर रहे हैं। उनका कहना है कि छाता चीनी मिल का बंद रहना स्थानीय किसानों और क्षेत्रवासियों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। मिल के दोबारा संचालन से जहां एक ओर किसानों को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं दूसरी ओर क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को भी गति मिल सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें