वृंदावन के परिक्रमा मार्ग में महिला श्रद्धालुओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ और आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अत्याधुनिक नाइट विजन कैमरे लगाए जा रहे हैं। 12 किलोमीटर इलाके में 51 कैमरे लगाए जाएंगे। इनकी मदद से मार्ग पर ट्रैफिक जाम की समस्या से भी निबटा जाएगा।
दिल्ली की सिनर्जी इलेक्ट्रोनिक्स लिमिटेड कंपनी ये कैमरे लगाएगी। इनको मथुरा पुलिस लाइन स्थित कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा। पुलिस अधिकारी हरवक्त निगरानी रखेंगे। इसके लिए मथुरा कंट्रोल रूम में बड़ी स्क्रीन लगाई जाएगी।
स्क्रीन पर हर कैमरे की लोकेशन भी होगी। रिकार्डिंग की व्यवस्था भी होगी। एसएसपी डा. राकेश कुमार ने बताया कि कैमरे लगने के बाद परिक्रमा मार्ग और वृंदावन के लिए विशेष चेतक दस्ते तैनात किए जाएंगे।
कंट्रोल रूम में बैठे पुलिस अधिकार जाम लगने और घटना होने पर तुरंत थाना चौकी और निकटवर्ती चेतक दस्ते को मौके पर पहुंचने के लिए निर्देशित करेंगे।