फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: एससी/एसटी आयोग सख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम से जुड़े शिष्य रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। घटना के 10 दिन बाद उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग ने मामले का संज्ञान लिया है। सोमवार को आयोग की सदस्य नीरज गौतम मथुरा पहुंचीं और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी ली।
विज्ञापन

आयोग की सदस्य नीरज गौतम ने पुलिस को मामले में तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर उच्चस्तरीय जांच के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निष्पक्ष जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। बैठक के दौरान नीरज गौतम ने सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहे नए-नए सीसीटीवी फुटेज को लेकर मथुरा पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने अधिकारियों से सीधे तौर पर पूछा कि जब घटना के तुरंत बाद सीसीटीवी का डीवीआर पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया था, तो इसके फुटेज बाहर कैसे आ रहे हैं। उन्होंने इसे जांच और साक्ष्यों की सुरक्षा में बड़ी चूक मानते हुए जिम्मेदार पुलिसकर्मियों की जवाबदेही तय करने के आदेश दिए।
गौरतलब है कि बीती 25 सितंबर को रसिक दुलारी शरण की चार मंजिला इमारत से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इतने दिन बीत जाने के बाद भी मुकदमा दर्ज न होने और लगातार साक्ष्य लीक होने से पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अब देखना होगा कि आयोग के सख्त रुख के बाद पुलिस प्रशासन क्या कदम उठाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें