फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: हाईवे पर आधी रात ट्रक में घुसी स्कार्पियो, बन गई आग का गोला; तीन छात्र गंभीर घायल

Mon, 11 May 2026 09:20 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

देखते ही देखते पूरी गाड़ी आग का गोला बन गई। राहगीरों की सूचना पर जैंत पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने जलती गाड़ी के अंदर फंसे तीनों घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद कार में लगी आग को बुझाया गया।
विज्ञापन
कार बनी आग का गोला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जैंत थाना क्षेत्र के चौमुहां आझई सर्विस रोड स्थित केएफसी के पास रविवार देर रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी बेकाबू होकर आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो के अगले हिस्से में आग लग गई, जिसकी चपेट में आने से गाड़ी सवार तीन युवक-युवतियां गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना देर रात करीब डेढ़ बजे की है। स्कॉर्पियो गाड़ी मथुरा की ओर से आझई फ्लाईओवर से सर्विस रोड की ओर जा रही थी। तभी गाड़ी केएफसी के पास आगे चल रहे एक बंद बॉडी ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी। भिड़ंत होते ही स्कॉर्पियो के इंजन से धुएं के साथ आग की लपटें निकलने लगीं। देखते ही देखते पूरी गाड़ी आग का गोला बन गई। राहगीरों की सूचना पर जैंत पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने जलती गाड़ी के अंदर फंसे तीनों घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद कार में लगी आग को बुझाया गया।

पुलिस ने तीनों घायलों को केडी मेडिकल हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। थाना पुलिस ने बताया कि हादसे में कशिश (20) निवासी भरतपुर के सिर में गंभीर चोट आई है। पलक (19) निवासी हाथरस के सिर, आंख और मुंह पर चोट आई हैं। हाथ-पैर में फ्रैक्चर भी है। कपिश तनवर (21) निवासी मेवात (नूंह) के चेहरे पर चोट आई हैं।  पुलिस ने बताया कि तीनों छात्र हैं और मथुरा के स्थानीय कॉलेज में पढ़ाई कर रहे हैं। आग बुझने के बाद क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो और ट्रक को सड़क से हटवाकर रास्ता साफ कराया। थाना पुलिस ने बताया कि तीनों के परिजन को हादसे की सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


http://
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें