फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: ट्रक ने राैंदा स्कूटी सवार...युवक ने माैके पर ही तोड़ा दम, नाै महीने पहले हुई थी शादी

Sat, 22 Nov 2025 05:15 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के थाना रिफाइनरी क्षेत्र में शुक्रवार देर रात दर्दनाक हादसा हुआ। ट्रक ने स्कूटी सवार को राैंद दिया। युवक की माैके पर ही माैत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच  गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
घटना से परिवार में कोहराम मच गया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के अर्जुनपुरा निवासी 30 वर्षीय सोनम उर्फ सोनू अपने मालिक के साथ डुप्लीकेट चांदी (गिल्ट) लेकर आगरा से मथुरा लौट रहा था। घटना के समय मालिक आगे चल रहा था, जबकि सोनम पीछे स्कूटी से आ रहा था। जैसे ही सोनम बाद रेलवे पुल के पास पहुंचा, तभी एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने उसकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर इतनी भीषण थी कि सोनम उर्फ सोनू की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा करीब रात सवा 9 बजे हुआ। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अजय वर्मा टीम सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए स्कूटी पर रखी डुप्लीकेट चांदी को सुरक्षित कब्जे में लेकर उसके मालिक के सुपुर्द कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मोर्चरी भेजा। हादसे में शामिल ट्रक को कब्जे में लेकर थाना परिसर में खड़ा करा दिया गया है।

फरवरी में हुई थी शादी
30 वर्षीय सोनम उर्फ सोनू की शादी इसी साल फरवरी में हुई थी। वह घर का इकलौता चिराग था और पूरे परिवार का सहारा था। गिल्ट व्यापारी के यहां काम करने वाला सोनम मेहनती और शांत स्वभाव का था। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें