फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बीच सड़क यूं आई इकलौते बेटे की मौत... मां के हाथों में एक साल के मासूम ने तोड़ा दम; चीख उठे दंपती

Mon, 02 Sep 2024 11:21 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

घटना हाईवे थाना क्षेत्र में राधापुरम कॉलोनी के मोड़ के पास की है। टक्कर मारने वाली स्कूटी पुलिसकर्मी की बताई जा रही है। महिला, अपने पति के साथ साइकिल पर बैठकर इकलौते बेटे को दवा दिलाने जा रही थी।
विज्ञापन
घटना से आक्रोशित लोगों ने हाईवे जाम किया। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में सोमवार की दोपहर दर्दनाक हादसा हुआ। यहां स्कूटी सवार ने साइकिल में पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद मां के हाथ से उछलकर एक वर्ष का मासूम सड़क पर जा गिरा। कुछ ही पल में उसकी सांसें रुक गईं। घटना के बाद परिजन ने हंगामा करते हुए हाईवे पर जाम लगा दिया। आरोप लगाया कि स्कूटी को पुलिसकर्मी चला रहा था। पुलिस ने मामले की जांच व मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम खुलवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


हादसा हाईवे थाना क्षेत्र के राधापुरम कॉलोनी के मोड़ के पास हुआ। गणेशरा क्षेत्र के रहने वाले पेशे से मजदूर घनश्याम पचौरी अपनी पत्नी छाया को साइकिल पर बैठाकर एक साल के बेटे कृष्णा को दवा दिलाने जा रहे थे। कृष्णा अपनी मां की गोद में था। छाया के अनुसार राधापुरम कॉलोनी के मोड़ के पास पीछे से आए तेज रफ्तार स्कूटी सवार ने साइकिल में टक्कर मार दी। इससे बेटा कृष्णा गोद से उछलकर सड़क पर जा गिरा।

Trending Videos

मौके पर स्कूटी सवार को पकड़ लिया। अन्य परिजनों को बुलाते हुए उसे हाईवे पर ही स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस पर स्कूटी चालक भागने लगा। उसे पकड़ने की कोशिश की तो बताया कि रौब झाड़ने लगा कि पुलिस में दरोगा है। जेल भिजवा देगा। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया।
 

इधर, अन्य परिजन व रिश्तेदार कृष्णा की मौत की खबर पाकर अस्पताल आ गया। उन्होंने गुस्से में जाम लगाकर प्रदर्शन किया। इधर, सूचना पर थाना हाईवे पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजने का प्रयास किया तो भीड़ उग्र हो गई। तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। करीब आधा घंटे तक हंगामा जारी रहा। 
 
विज्ञापन

इंस्पेक्टर आनंद कुमार शाही के अनुसार परिजनों को समझाते हुए शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया। उन्होंने आश्वासन दिया है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की जाएगी। इंस्पेक्टर के अनुसार अभी यह स्पष्ट नहीं है कि स्कूटी सवार पुलिसकर्मी है या नहीं। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें