रतनलाल फूल कटोरी देवी सीनियर सेकेंड्री स्कूल सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में शनिवार को विद्या भारती के संकुल स्तरीय विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। इसमें जिले के 12 विद्यालयों ने भाग लिया।
विज्ञान पत्रवाचन प्रतियोगिता के बाल और तरुण वर्ग में रतनलाल फूलकटोरी देवी स्कूल को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। विज्ञान प्रश्नमंच प्रतियोगिताओं के बाल वर्ग में भी रतनलाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और किशोर वर्ग में द्वितीय स्थान पर रहा। साइंस एक्सपेरिमेंट में तरुण वर्ग मेडीकल में प्रथम स्थान, बाल वर्ग में द्वितीय स्थान और किशोर वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञान प्रदर्शन प्रतियोगिता के अंतर्गत बाल वर्ग में तीन मॉडलों में विद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त पाया। किशोर और तरुण वर्ग के अंतर्गत प्रथम स्थान, तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्राओं की इस उपलब्धि पर विद्यालय के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, संरक्षक ब्रजकिशोर अग्रवाल, उपाध्यक्ष डॉ. रोशनलाल अग्रवाल, प्रबंधक राजेश कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष गोविंद प्रसाद अग्रवाल, प्रधानाचार्या डॉ. नीता सिंह ने सहयोगी आचार्य और छात्राओं को बधाई दी है।
इन सभी छात्राओं ने विज्ञान प्रमुख ममता जैन तथा सह-संयोजिका बबिता वर्मा, वंदना पाल, एकता आहूजा, पूनम मिश्रा, नेहा पालीवाल, दिव्या शर्मा, दिव्या भाटिया, सोनी शर्मा, सीमा अग्रवाल, गरिमा, साक्षी, सुगंधा, प्रियंका सिंह, नेहा सिंघल और सुधीर भार्गव आदि सहयोगी रहे।