फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में स्कूल के बाबू की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। गोवर्धन रोड स्थित रतनलाल फूल कटोरी देवी स्कूल के बाबू की बृहस्पतिवार की शाम संदिग्ध हालात में मौैत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का कहना है कि विद्यालय के ही एक बाबू को इस घटना के बारे में जानकारी है जो उन्हें घर पर अचेतावस्था में छोड़कर मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

थाना हाईवे के गणेशरा रोड स्थित भोलाधाम कॉलोनी निवासी गोपाल तिवारी (45) पुत्र परशुराम की बृहस्पतिवार की शाम मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर हाईवे पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फिलहाल पुलिस भी परिजनों की तहरीर का इंतजार कर रही है।
बताया गया है कि मृतक गोपाल तिवारी रतन लाल फूल कटोरी देवी गर्ल्स स्कूल में लिपिक था और बृहस्पतिवार की शाम छह बजे स्कूल का बाबू ही उसे अचेतावस्था में घर पर छोड़ने आया। यहां पर छोड़कर तुरंत मौके से चला गया। मृतक की पत्नी नीतू ने इस व्यक्ति की पहचान विद्यालय के ही बाबू बीके गुप्ता के रूप में की है।
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि सुबह पूरी तरह स्वस्थ गोपाल विद्यालय गए थे और उनके साथ क्या घटना घटी, जिससे उन्हें दूसरे व्यक्ति के साथ घर आना पड़ा और मौत हो गई। मृतक के भाई यशपाल ने पुलिस से अनुरोध किया है कि वह स्कूल के बाबू जो भाई को घर छोड़कर गया है उससे पूछताछ की जाए। आरोप है कि उनका भाई किसी साजिश के शिकार हुए हैं। प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण साफ नहीं हो सका है। विसरा सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें