फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों को कॉलेज बुलाने वाले प्रबंधन के खिलाफ होगी रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। कोरोना वायरस को लेकर सतर्कता के मद्देनजर घोषित अवकाश में भी शिक्षकों को विद्यालय बुलाने वाले कॉलेज प्रबंधक और प्रधानाचार्यों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। इस आशय की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए संयुक्त शिक्षा निदेशक ने डीआईओएस और बीएसए को इसे लेकर सख्त आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

राज्य सरकार ने दो अप्रैल तक सभी शिक्षण संस्थाओं में अवकाश घोषित कर दिया है। अवकाश का यह आदेश प्राइवेट और सरकारी सभी संस्थाओं पर समान रूप से प्रभावी किया गया है। लेकिन शिकायत मिल रही है कि कॉलेज प्रबंधन अवकाश के बाद भी शिक्षकों को विद्यालय पहुंचने के लिए मजबूर कर रहे हैं। शिक्षकों का अवकाश घोषित नहीं किया है। इन शिकायतों का संज्ञान लेते हुए संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा डॉ. मुकेश अग्रवाल ने डीआईओएस और बीएसए को आदेश जारी किया है।
इसमें सख्त निर्देश दिए हैं कि कोरोना वायरस के दौरान जारी किए गए दिशानिर्देश की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया जाए। अवकाश दौरान भी शिक्षकों को स्कूल-कॉलेज बुला रहे प्रबंधक या प्रधानाचार्यों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी जाए। यह आदेश सीबीएसई, आईसीएसई, यूपी बोर्ड सहित सभी बोर्ड के विद्यालयों के लिए प्रभावी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें