फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saint Premanand: छात्रों ने की संत प्रेमानंद से मुलाकात, वृंदावन माॅडल किया पेश; महाराज ने दी बच्चों को ये सीख

Sat, 22 Feb 2025 11:13 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

स्कूली बच्चे संत प्रेमानंद से मिलने पहुंचे। बच्चों ने मॉडल के माध्यम से अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया। वृंदावन की सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक महत्व को भी उजागर किया।
विज्ञापन
स्कूली बच्चों की ओर से पेश किए गए माॅडल को देखते संत प्रेमानंद। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा के एक प्राइवेट स्कूल के बच्चों ने शुक्रवार को अपने शिक्षकों के साथ वृंदावन में प्रेमानंद महाराज से भेंट की। इस विशेष अवसर पर बच्चों ने वृंदावन का एक खूबसूरत मॉडल तैयार कर प्रदर्शनी के रूप में प्रस्तुत किया, जिसे देखकर महाराजजी ने बच्चों की सराहना की।
विज्ञापन


प्रदर्शनी में वृंदावन के प्रमुख तीर्थ स्थलों, घाटों और प्राकृतिक सौंदर्य को बारीकी से दर्शाया गया था। बच्चों ने न केवल मॉडल के माध्यम से अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया, बल्कि वृंदावन की सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक महत्व को भी उजागर किया।

प्रेमानंद महाराज ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनसे संवाद किया और उन्हें आध्यात्मिकता, शिक्षा और नैतिक मूल्यों के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने बच्चों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और भारतीय संस्कृति की गरिमा बनाए रखने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें