फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: धमाके में हुई महिला की माैत...फिर से लीकेज हुआ ऑक्सीजन सिलेंडर, लोगों में फैल गई दहशत; इस तरह बची जान

Sat, 22 Feb 2025 10:27 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा की महाविद्या कॉलोनी में ऑक्सीजन सिलिंडर फटने के कारण महिला की माैत हुई थी। अब फिर से धमाके वाले घर में ऑक्सीजन सिलिंडर लीकेज होने से अफरा-तफरी मच गई। 
विज्ञापन
ऑक्सीजन सिलिंडर में हुआ लीकेज। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना गोविंद नगर क्षेत्र स्थित महाविद्या कॉलोनी में ऑक्सीजन सिलिंडर फटने के बाद मृतक महिला के परिजन ने घर में काम बंद कर दिया है। शनिवार को घर में रखे ऑक्सीजन सिलिंडर में से एक लीकेज हो गया। इसकी जानकारी परिजन को लगी तो अफरा-तफरी मच गई। परिजन ने सभी सिलिंडरों को निकाल कर खुले मैदान में रख दिया।
विज्ञापन


परिजन का कहना है कि धमाके के बाद सप्लायर को उन्होंने घर में रखे सिलिंडरों को वापस ले जाने के लिए फोन भी किया था, लेकिन वह सिलिंडर लेने के लिए नहीं आया। शनिवार को लीकेज होने के बाद पुलिस को फोन किया। पुलिस ने जब सप्लायर से बात की तब जाकर सप्लायर ने अपनी गाड़ी भेजी और सिलिंडर वापस लेकर गए।

बुधवार को महाविद्या कॉलोनी में ऑक्सीजन सिलिंडर फटने के कारण संजना की मौत हो गई थी, जबकि मीना और चार वर्षीय ठाकुर झुलस गए थे। इधर, घर में धमाका होने के बाद परिजन ने पाजेब बनाने का कार्य बंद कर दिया। घर में रखे ऑक्सीजन सिलिंडरों को वापस ले जाने के लिए अमर गैस सप्लायर को फोन किया था।
विज्ञापन


शनिवार को घर में रखे ऑक्सीजन सिलिंडरों में से एक सिलिंडर लीकेज होने लगा। मोनू माहौर ने बताया कि धमाके के बाद वह सिलिंडर वापस ले जाने के लिए कह रहे थे, लेकिन सप्लायर कोई ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें