फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी कॉलेजों में शोपीस बने सीसीटीवी कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन (मथुरा)। गोवर्धन क्षेत्र के अधिकांश कॉलेजों में लगवाए गए सीसीटीवी कैमरे शोपीस बने हुए हैं। शासन के निर्देश पर इनके नियमित संचालन के लिए कोई व्यवस्था नहीं हो पा रही है। इससे छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ हो रहा है।
विज्ञापन

आदर्श जनता इंटर कॉलेज अड़ींग में लगे 12 सीसीटीवी कैमरे शोपीस बने हुए हैं। कॉलेज के प्रधानाचार्य हरिनारायण राम ने बताया कि कॉलेज में कैमरे बोर्ड परीक्षा के दौरान लगे थे। वहीं कमरों के गेट टूटे होने से बंदरों के घुसने का भय रहता है। दूसरी ओर गोवर्धन के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में 16 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, लेकिन बिजली का कनेक्शन कट गया है।
प्रधानाचार्या रजनी श्रीवास्तव ने बताया कि कॉलेज में बिजली की व्यवस्था नहीं है। वहीं परीक्षा के दौरान कैमरे चालू रहते हैं। डीआईओएस मथुरा राजेंद्र सिंह का कहना है कि कॉलेजों में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे परीक्षा के समय चालू करा दिए जाएंगे। परीक्षा के समय ही सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें