मथुरा। कर्जदार 25 हजार किसानों के लिए पंचायत चुनाव से ठीक पहले प्रदेश सरकार के निर्देश पर 220 करोड़ रुपये की ब्याज माफ की जाएगी। इसके लिए सहकारिता विभाग ने कर्जदारों की सूची बनाना प्रारम्भ कर दिया है। शनिवार को लोन चुकाने की इस योजना के लिए सहकारिता में बैठक आयोजित की गई।
सहकारिता विभाग से करीब 25 हजार किसानों ने 220 करोड़ रूपये का लोन ले रखा है। पंचायत चुनाव से ठीक पहले किसानों का ब्याज माफकर मूल राशि प्राप्त करने के लिए सहकारिता विभाग प्रयास करेगा। योजना के तहत 1997 से पहले के ऋण के बकायेदार किसानों को सिर्फ मूलधन जमा करना होगा।
वहीं 01 अप्रैल 2012 से 31 मार्च 2017 तक का बकाया है, उन पर ब्याज बनने वाली ब्याज को आधा माफ कर दिया जाएगा। शासन के निर्देश पर सहकारी समितियों पर मौजूद सचिवों द्वारा ऐसे किसानों की सूची तैयार की जाएगी तथा संचालक मंडल द्वारा अनुमोदन किया जाएगा। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारी समिति रविन्द्र कुमार ने बताया कि योजना के तहत जो भी ब्याज माफ किया जाएगा, उसको सहकारी समिति वहन करेगी।