मथुरा। इंटर और हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में छात्रों को नकल कराने के लिए चिन्हित जनपद के 20 विद्यालयों को यूपी बोर्ड ने काली सूची में डाल दिया है। अब इन विद्यालयों में बोर्ड परीक्षा आयोजित नहीं हो सकेंगी। काली सूची में डाले गए नामों की जानकारी लगते ही विद्यालय संचालकों में हड़कंप मच गया।
जनपद में तमाम सख्ती के बाद भी इंटर तथा हाईस्कूल की परीक्षाओं में नकल को रोका नहीं जा सका है। अधिकारियों ने नकल कराने वाले विद्यालयों को चिन्हित करके उसकी रिपोर्ट शासन को भेजी गई। इस सूची पर उच्च शिक्षा अधिकारियों ने काम किया और शनिवार को मंडल भर के ऐसे विद्यालयों के नाम काली सूची में डाल दिए।
इस सूची में जनपद के 20 विद्यालय हैं। यह सूची उपसचिव केंद्र स्थापना ने जारी की है। यह जानकारी देते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक केपी सिंह ने बताया कि बोर्ड द्वारा डिवार किए गए विद्यालयों की सूची आ गई है। जिसे चस्पा किया जा रहा है।
यह हैं काली सूची मेें डाले जाने वाले विद्यालय
सरदार पटेल इंटर कॉलेज शेरगढ़, स्वामी आदर्श इंटर कॉलेज तरौली, बचवन बिहारी हाईस्कूल सेही, आदर्श विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कोसीकलां, श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज मुड़ेसी, पं. जय राम उत्तर माध्यमिक विद्यालय नगला पापरी महावन, श्री श्याम लाल चौहान इंटर कॉलेज कोह फरह, सेठ प्रेम सुखदास भगत इंटर कॉलेज फरह, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अकोस, हरदम सिंह वैदिक इंटर कॉलेज नूरपुर महावन, महर्षि दयानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल रॉल, शिवचरन इंटर कॉलेज पाली डूंगरा सौंख, चौधरी दुलीचंद इंटर कॉलेज नेरा बल्देव, किसान इंटर कॉलेज रॉल, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तूमोला छाता, गिर्राज बाबा सरस्वती उच्चरत माध्यमिक विद्यालय शाहपुर चेनपुर, लक्ष्य इंटर कॉलेज छाता, पं. मधुसूदन इंटर कॉलेज गोकुल, श्रीमती सावित्री देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मनी का बांस व हरिया इंटर कॉलेज मुरसेरस हैं।