फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित कार रैलिंग तोड़ सर्विस रोड पर पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
टैंटीगांव (मथुरा)। यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार दौड़ रही कार आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में अनियंत्रित होकर रैलिंग तोड़ती हुई सर्विस रोड पर पहुंच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस एवं एक्सप्रेसवे कर्मियों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

नवनीत कुमार पुत्र हरी सिंह निवासी सेक्टर-134 नोएडा अपनी कार से शनिवार को आगरा ताजमहल देखने गया था। दोपहर दो बजे आगरा से लौट कर वह नोएडा जा रहे थे। यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 66 के निकट किसी वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर रैलिंग तोड़ती हुई सर्विस रोड पर पहुंच गई। गनीमत रही कि कार पलटी नहीं। इसमें नवनीत घायल हो गया। मौके पर पहुंची यमुना एक्सप्रेस वे की पीआरबी 2629 पर तैनात पुलिसकर्मियों ने घायल को अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें