मथुरा में दुल्हन बनीं दो बहनों के साथ हुई घटना को लेकर एससी-एसटी आयोग के सदस्य ने निंदा की। उन्होंने परिजनों को आरोपियों पर कठोर कार्रवाई और मदद का आश्वासन दिया है।
मथुरा में एससी-एसटी आयोग के सदस्य ने मंगलवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने मौजूद अधिकारियों को समस्या निस्तारण के निर्देश दिए। इसके बाद सुरीर की घटना की निंदा की। जिला अस्पताल में उपचाराधीन घायलों से मुलाकात कर मदद का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
एससी-एसटी आयोग के सदस्य दिनेश भारत दोपहर को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचे थे। यहां उन्होंने पीड़ितों की समस्या सुनीं। इसके बाद करनावल व सुरीर में हुई घटना की निंदा की। इसके बाद पीड़ित परिवार से मिलने के लिए करनावल गांव पहुंचे। यहां उन्होंने परिजनों को आरोपियों पर कठोर कार्रवाई और मदद का आश्वासन दिया है। साथ ही सीओ रिफाइनरी और थाना प्रभारी को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।