फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्येंद्र फौजी सात साथियों के साथ गिरफ्तार

Mon, 04 Jan 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वाट टीम और छाता पुलिस ने शातिर लुटेरे और तीन हत्याओं के आरोपी रहे सत्येन्द्र फौजी को सात साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


उसके कब्जे से लूटी गई कार, दो ट्रैक्टर और छाता की बजाज कंपनी के कर्मचारियों से लूटे गए असलहे आदि बरामद किए हैं।

छाता लूट के मामले में विधायक तेजपाल और उनके बेटे पर एक लुटेरे की मदद करने का आरोप भी लगाया गया था, एसएसपी ने बताया कि विवेचना में ऐसा कुछ सामने नहीं आया।

तीन सप्ताह पूर्व छाता की बजाज इलेक्ट्रिकल्स कंपनी के डायरेक्टर से हुई लूट मारपीट और हथियार लूटने के मामले में गांव गोहारी छाता निवासी कर्मवीर सहित छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन


मामले में स्वाट टीम और छाता पुलिस खुलासे में लगी थी। मामले में पुलिस ने सत्येन्द्र फौजी निवासी किला रोड चौधरी कालोनी हिसार हरियाणा, अजय फौजी निवासी रेलवे कालोनी हनुमान नगर मोतीकुंज के पास थाना हाईवे, करमवीर,

राधाचरन निवासी गांव गोहारी छाता, रामवीर चौमुंहा जैंत, राजेश निवासी तोष चौकी जैंत, राजेन्द्र निवासी सौंख रोड सलेमपुर बगीचा थाना हाईवे, विनोद चौधरी निवासी नगला नेता पेलखू वृंदावन को गिरफ्तार किया है।

उनके कब्जे से छाता से 30 नवंबर को लूटी गई कार, मगोर्रा और छाता से लूटे गए दो ट्रैक्टर, बजाज इलेक्ट्रिकल्स कंपनी छाता के डायरेक्टर के सुरक्षा गार्डों से लूटी गई राइफल और डबल बैरल बंदूक के अलावा पांच तमंचे, पुलिस की दो वर्दी, यात्रियों से लूटे गए कपड़े, मोबाइल बरामद किए हैं।

आरोपियों ने बताया कि पुलिस की वर्दी में लूट की वारदात को अंजाम देते थे। एसएसपी डा. राकेश सिंह ने टीम को 15 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।  
....
छाता में लूट के मामले में बजाज इलेक्ट्रिकल्स कर्मचारियों की ओर से विधायक  तेजपाल और उनके परिवारीजनों पर आरोपी कर्मवीर की मदद करने का आरोप लगाया गया था। घटना की विवेचना में विधायक और उनके बेटे का इस मामले से कोई लेना-देना सामने नहीं आया है।
-डा. राकेश सिंह, एसएसपी


प्रेमिका को जिंदा जला दिया था सत्येन्द्र ने
मथुरा। सत्येन्द्र फौजी सेना में तीन साल नौकरी करने के बाद भगोड़ा हो गया। उसने हिसार में 2005 में अपनी प्रेमिका रेनू को जलाकर मार डाला था। 2011 में थाना हाईवे क्षेत्र में चंदनवन निवासी सैनिक चतर सिंह की पत्नी देवेन्द्री को उसने जलाकर मार डाला था।

थाना हाईवे के गांव उस्फार में रग्गो नाम के युवक की गोली मारकर हत्या का मामला भी उस पर है। उसका साथी दोस्त अजय फौजी भी तीन साल सेना में नौकरी कर भगोड़ा हो गया था।

छाता में हुई लूट के मामले में सत्येन्द्र, राधाचरन और अजय फौजी पर पांच-पांच हजार का ईनाम घोषित था। देवेन्द्री की हत्या में सत्येन्द्र को आजीवन कारावास की सजा हुई थी। अब वह जमानत पर आया हुआ है।

लूटे जेवरों पर बैंक से ले लिया लोन
मथुरा। सत्येन्द्र गैंग ने 30 नवंबर को छाता कोतवाली में संस्कृति कालेज के निकट से रात्रि में आंध्र प्रदेश के विद्यासागर के परिवार की सात महिलाओं से आठ तोला सोना, कार लूटी थी।
विज्ञापन


गाड़ी फरीदाबाद के इंदिरानगर निवासी नरेश कुमार की थी और उसे चालक जसमत निवासी फरीदाबाद चला रहा था। महिलाओं से लूटे गए आठ तोले सोने को सत्येन्द्र फौजी ने पलवल स्थित एक बैंक में गिरवी रखकर उस पर 50 हजार रुपये लोन ले लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें