फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा कारोबारियों ने जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन

Wed, 16 Mar 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो मथ्ाुरा
विज्ञापन
सराफा कारोबारियों ने जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सराफा कारोबारियों ने तेरहवें दिन भी दुकानें बंद रखी और धरना प्रदर्शन किया। शाम के समय नगर में जुलूस निकाला और केंद्र सरकार, वित्त मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब तक उत्पाद शुल्क नहीं हटाया जाएगा, आंदोलन जारी रहेगा।

इस हड़ताल से अब दो-ढ़ाई करोड़ रुपये का व्यापार प्रभावित हो चुका है। ग्राहकों को भी मुश्किल हो रही है। खासकर उन ग्राहकों को, जिनके गहने गिरवी रखे हैं या फिर जिन्हें जरूरत के लिए गहने बनवाने हैं।

सराफा कमेटी के अध्यक्ष जुगल किशोर अग्रवाल, महामंत्री मौनी पटवारी ने कहा कि 17 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में केंद्र सरकार के खिलाफ होने वाले आंदोलन में कोसी से काफी सराफा कारोबारी शामिल  होंगे।
विज्ञापन


मंगलवार को धरने को समर्थन देने पालिकाध्यक्ष भगवत रुहेला, सपा नेता धर्मवीर अग्रवाल, तरुण सेठ, हरीशरण बिछोरिया, कन्हैयालाल आदि पहुंचे। रवींद्र सराफ, डीके खंडेलवाल, अरुण जैन, विजय जैन, राजीव, मुकेश सहित सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें