फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बरसात में ढह गई सरस्वती शिशु मंदिर की दीवार

विज्ञापन
सरस्वती शिशु मंदिर की बरसात के दौरान ढही दीवार। 
विज्ञापन
वृंदावन। प्रताप बाजार स्थित सरस्वती शिशु मंदिर की दीवार बृहस्पतिवार दोपहर बरसात के दौरान भरभरा कर ढह गई। दीवार गिरने के समय स्कूल में बच्चे कक्षाओं में पढ़ रह थे। गनीमत यह रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद स्कूल प्रबंधन ने दो दिन की छुट्टी कर दी है। वहीं दीवार के पीछे बेसमेंट और उसके ऊपर मकान बनाने वाले की लापरवाही जताते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

प्रताप बाजार स्थित सरस्वती शिशु मंदिर की पश्चिमी दीवार के पीछे बेसमेंट बना है। उसके ऊपर मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। बृहस्पतिवार को हुई बरसात के दौरान स्कूल की दीवार भरभराकर गिर गई। गनीमत यह रही कि जिस समय लगभग 15 फीट लंबी दीवार गिरी उस समय बच्चे स्कूल में अपनी-अपनी कक्षाओं में पढ़ रहे थे। लंच के समय यदि दीवार गिरी होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। तेज आवाज के साथ गिरी दीवार से परिसर में हलचल मच गई। दीवार के गिरने से उसके ऊपर लगा लोहे का जाल भी लटक गया है। वह कभी भी गिर सकता है। इतना ही नहीं उसके आसपास की दीवारों में भी बड़ी दरारें आ गई हैं, जिसका एक हिस्सा भी गिरासू है, जहां स्कूल का शौचालय बना है। इसके अलावा स्कूल पुराना होने के कारण जर्जर हो गया है। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। दीवार गिरने के बाद दीवार और स्कूल के गिरासू हिस्से के दृष्टिगत स्कूल प्रबंधन ने दो दिन की छुट्टी कर दी है। इस बीच मरम्मत का कार्य किया जाएगा।
स्कूल के प्रधानाचार्य कप्तान सिंह ने स्कूल की दीवार के पीछे भवन निर्माण निर्माण कर रह पड़ौसी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए घटना की तहरीर कोतवाली में दी है, जिसमें बताया कि स्कूल की पश्चिमी दीवार के पीछे पड़ोसी द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इस संबंध में उनके द्वारा आपत्ति भी व्यक्त की गई थी। भवन निर्माण के दौरान स्कूल की दीवार का आधार खोखला हो गया। जिससे दीवार गिर जाने से स्कूल को क्षति पहुंची है। स्कूल में 500 बच्चे और 35 शिक्षक हैं।
विज्ञापन

स्कूल के पड़ोस में रहने वाले हर्ष अग्रवाल ने बताया कि सरस्वती शिशु मंदिर में लगभग 400 बच्चे पढ़ रहे हैं। स्कूल की दीवारों में दरारें आ गई है। कई बार स्कूल के प्रधानाचार्य कप्तान सिंह को अवगत कराया गया। मंदिर के प्रधानाचार्य और शिक्षकों द्वारा अनसुनी करने पर पिछले दिनों 112 नंबर पर भी पुलिस को सूचित कि स्कूल की दीवारों में दरार आ रही है। जो दीवार गिरी है इसमें भी दरारें आ रही थी। इस संबंध में बताया गया, लेकिन स्कूल प्रबंधन को बड़े हादसे का इतंजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें