फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश को मिली साइकिल तो खिल उठे जिले के सपाई

Tue, 17 Jan 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
सपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
विज्ञापन
चुनाव आयोग ने अखिलेश यादव को साइकिल चुनाव चिह्न दिया तो जिले में सपा कार्यकर्ताओं के चेहरे खिल उठे। कार्यकर्ताओं ने इसे न्याय संगत निर्णय बताया। सपा के वरिष्ठ नेता प्रहलाद यादव ने कहा कि आयोग का ये निर्णय न्यायसंगत है। साइकिल चिह्न मिलने से कार्यकर्ताओं में जोश भर गया है।
विज्ञापन


युवा नेता नीटू चौधरी ने कहा कि ये कार्यकर्ताओें की जीत है। अब इस जीत का सिलसिला चुनावों के जीत के बाद ही थमेगा। सपा नेता इंजीनियर वीरभान सिंह ने कहा कि अब पार्टी इलेक्शन मोड पर आ गई है। नामित सभासद देवकीनंदन कश्यप ने कहा कि अब परिवार के मतभेद भी दूर हो जाएंगे। इस दौरान राजेश यादव, तनवीर अहमद, तुलसीराम शर्मा, वीरभान सिंह आदि ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का संघर्ष रंग लाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें