फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाइयों ने किसान आंदोलन के समर्थन में सीएम का पुतला फूंका

विज्ञापन
बलदेव में समाजवादी पार्टी द्वारा किसानों के समर्थन में किसान यात्रा के दौरान नारेबाजी करते पदाध - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
बलदेव(मथुरा)। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किसान आंदोलन के समर्थन में अबैरनी चौराहे पर किसान यात्रा निकाल कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका। प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की। पुलिस ने दर्जनों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

गिरफ्तारी देने वालों में जिलाध्यक्ष लोकमणीकांत जादौन, बलदेव विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष लक्ष्मण यादव, शिव कुमार यादव, विपिन रावत, महिला जिलाध्यक्ष साधना शर्मा, रणवीर धनगर, बादल राज बंसल, चंदो पहलवान, वीरेंद्र यादव, दिनेश यादव ओमवीर चौधरी, दलवीर यादव, सूरज पहलवान, रानी ठाकुर, मान सिंह प्रधान, राघवेंद्र, ध्रुव पांचाल, अब्दुल कदीर कुरैशी, हैदर अली शाह, कोमल चित्तौड़िया, श्याम मोहन वर्मा, सीमा करण, वैजयंती राम सिंह, पाल सिंह तोमर, मनोज शर्मा, आकाश ठाकुर, ओमवीर चौधरी आदि को पुलिस ने गिरफ्तार कर आरएसएस कॉलेज में बंद कर दिया। इस दौरान एसडीएम कृष्णानंद तिवारी, सीओ आरती सिंह, थाना अध्यक्ष बलदेव पुलिस बल के साथ मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें